Type Here to Get Search Results !

सफलता की कहानी 12 वर्षों के संघर्ष के बाद सरिता बुनकर बनीं प्रशिक्षण अधिकारी (इलेक्ट्रीशियन)

 सफलता की कहानी

12 वर्षों के संघर्ष के बाद सरिता बुनकर बनीं प्रशिक्षण अधिकारी (इलेक्ट्रीशियन)


गुना 

मेहनत, धैर्य और निरंतर प्रयास का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सरिता बुनकर ने मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा आयोजित प्रशिक्षण अधिकारी (इलेक्ट्रीशियन) भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अनुसूचित जाति महिला वर्ग की मेरिट सूची में पाँचवाँ स्थान हासिल किया है।

सरिता बुनकर ने वर्ष 2012–14 में शासकीय आईटीआई राघौगढ़, जिला गुना से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें तत्कालीन प्रशिक्षण अधिकारी श्री मनोज कुशवाह का मार्गदर्शन मिला। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों और दो बच्चों के पालन-पोषण के साथ उन्होंने अपने लक्ष्य की तैयारी जारी रखी। लगभग 12 वर्षों के कठिन परिश्रम, धैर्य और दृढ़ संकल्प के बाद उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

सरिता की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और धैर्य सबसे बड़ी पूंजी हैं। उनकी सफलता आईटीआई के विद्यार्थियों, विशेषकर महिला प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके चयन पर परिवार, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्य आईटीआई गुना सुश्री श्वेता कुशवाह ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.