Type Here to Get Search Results !

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर उपजेल चांचौड़ा में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान आयोजित

 विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर उपजेल चांचौड़ा में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान आयोजित


गुना 

राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर उपजेल चांचौड़ा में जेल बंदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन तथा डॉ. सौम्या बाजपेयी, बीएमओ बीनागंज के निर्देशन में गठित स्वास्थ्य टीम द्वारा जेल परिसर में बंदियों की हेपेटाइटिस, एचआईवी एवं मलेरिया की जांच के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य टीम में डॉ. अमित जायसवाल (आयुष चिकित्सा अधिकारी), प्रदीप सेन (व्हीबीडी तकनीकी पर्यवेक्षक), नीलेश घोसी (एलटी) एवं नरेंद्र कुशवाह (एलटी) शामिल रहे। टीम द्वारा कुल 46 जेल बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान जेल स्टाफ एवं बंदियों को हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व, संक्रमण से बचाव के उपायों तथा नशा मुक्ति के संबंध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.