आंगनवाड़ी भर्ती आपत्तियों की सुनवाई 29 जुलाई को
गुना
महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गुना द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति की प्रक्रिया के अंतर्गत जिला स्तरीय आपत्ति निराकरण समिति की बैठक 29 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे जिला पंचायत सभागार, गुना में आयोजित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता पदेन अध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गुना द्वारा की जाएगी। बैठक में परियोजना बमोरी से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की जाएगी।
