Type Here to Get Search Results !

जामनेर थाना क्षेत्र से नाबालिग बालक के लापता होने के मामले में पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

 जामनेर थाना क्षेत्र से नाबालिग बालक के लापता होने के मामले में पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही


*मात्र 24 घंटे में बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण एवं गुमशुदगी से संबंधित प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिनकी शीघ्र दस्‍तयाबी हेतु निरंतर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा तथा उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालक के लापता होने के मामले में सक्रियता का परिचय देते हुए बालक को मात्र 24 घंटे के भीतर ही सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिला दिया है । 

               उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 25 जुलाई 2026 को जामनेर थाना क्षेत्र से 09 वर्षीय एक नाबालिग बालक के घर से लापता होने पर दिनांक 26 जुलाई 2026 को बालक के पिता की ओर से उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट जामनेर थाने में दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 151/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालक की तलाश शुरू की गई ।                         


           नाबालिग बालक के लापता होने की घटना को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए जामनेर थाना पुलिस द्वारा बालक की तलाश हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए विभिन्न तकनीकी संसाधनों एवं साइबर विश्लेषण की सहायता से बालक की सभी संभावित स्थानों पर सतत खोजबीन की गई । जिसके परिणामस्वरूप गत दिनांक 27 जुलाई 2026 को बालक के संबंध में जानकारी मिलने पर जामनेर थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतत: लापता बालक को मात्र 24 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।


           जामनेर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, उपनिरीक्षक जगदीश जाटव, प्रधान आरक्षक राहुल भदौरिया, प्रधान आरक्षक बृजेश त्यागी, आरक्षक गजेन्द्र सिंह एवं आरक्षक पंजाब सिंह की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.