Type Here to Get Search Results !

जनसुनवाई में 320 आवेदनों पर सुनवाई, राजस्व–पंचायत की संयुक्त व्यवस्था रही प्रभावी

जनसुनवाई में 320 आवेदनों पर सुनवाई, राजस्व–पंचायत की संयुक्त व्यवस्था रही प्रभावी


गुना 

शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्वास्थ्य, नामांतरण सहित विभिन्न विषयों से संबंधित 320 आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व एवं पंचायत विभाग की संयुक्त व्यवस्था के चलते कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जनसुनवाई में राजस्व अधिकारियों एवं पंचायत विभाग की पूरी टीम को संयुक्त रूप से बैठाया गया, ताकि दोनों विभागों से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा सके। 

स्वास्थ्य एवं आधार संबंधी सेवाओं का भी मिला लाभ

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जनसुनवाई में नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईव्‍ही जांच तथा नि:शुल्क कानूनी सहायता सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनका बड़ी संख्या में नागरिकों ने लाभ उठाया।

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.