Type Here to Get Search Results !

रंगदारी एवं मारपीट के मामले में कैंट थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही

 रंगदारी एवं मारपीट के मामले में कैंट थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही


*महज 24 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विवादित किशोर पुलिस अभिरक्षा में*


*शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से की थी मारपीट, रंगदारी मांगने वाले आरोपियों पर शिकंजा*



               पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम ने रंगदारी एवं मारपीट के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए महज 24 घंटे के भीतर ही एक आरोपी गिरफ्तार करने के साथ ही एक विधि-विवादित किशोर को अभिरक्षा में लिया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 12 जुलाई 2026 को फरियादी संजय अहिरवार निवासी ग्राम घटावदा थाना आरोन ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11 जुलाई 2026 को वह गुना से अपने गांव लौट रहा था । इसी दौरान खेजरा फाटक के पास उसकी मुलाकात देव खटीक एवं उसके साथियों देव, अंकुश तथा एक अन्य युवक से हुई । सभी उसे अपने साथ पीएम आवास कॉलोनी ले गए, जहां आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए अवैध रूप से रुपयों की मांग की गई । उसके द्वारा रुपये देने से मना करने पर उन चारों ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए  मारपीट की गई । उक्त रिपोर्ट पर से कैंट थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 559/26 धारा 119(1), 296(ए), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कैंट थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए तत्काल विशेष प्रयास प्रारंभ किए । मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तकनीकी एवं स्थानीय सूचनाओं के आधार पर लगातार दबिशें दी गई । जिसके क्रम में आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में एक आरोपी देव पुत्र सतीश खटीक उम्र 23 वर्ष, निवासी चौरसिया कॉलोनी थाना कैंट गुना को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि घटना में संलिप्त एक विधि-विवादित किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।


               विधिवत वैधानिक कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय तथा विधि-विवादित किशोर को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया । प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।


               कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि मिट्ठूलाल बिसोरिया, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक विकास राजपूत, आरक्षक रामनिवास शर्मा, आरक्षक नीतेश पटेल एवं आरक्षक रवि जाट की सराहनीय भूमिका रही है । 


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि रंगदारी, मारपीट, गुंडागर्दी एवं आमजन को भयभीत कर अवैध लाभ प्राप्त करने जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.