कोचिंग संस्थानों में छात्र एवं अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर 3 जुलाई को होगी बैठक
गुना
जिला मुख्यालय अंतर्गत संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों में छात्र सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा तथा अन्य अनिवार्य वैधानिक मानकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 03 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में जिला मुख्यालय क्षेत्र के सभी कोचिंग संस्थानों के संचालकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
