बाढ़ एवं आपदा की पूर्व तैयारियों के संबध में अनुविभाग स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन
गुना
एसडीएम आरोन सुश्री मंजूषा खत्री के द्वारा समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बाढ़ एवं आपदा से संबंधित पूर्व तैयारियों हेतु महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी को बाढ़ एवं आपदा के समय किये जाने बाले कार्यो हेतु निर्देशित किया गया। इस हेतु सभी अधिकारियों से पूर्व में ही तैयारी किये जाने एवं अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को कार्य हेतु पाबंद किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जनपद एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की जाकर ग्राम स्तरीय कर्मचारियों से मजबूत सूचना तंत्र बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही अनुविभाग आरोन के पूर्व में जलभराव एवं बाढ़ प्रभावित ग्रामों के कोटवार, सचिव एवं पटवारियों से सतत संपर्क बनाए रखने की व्यवस्था पर कार्यवाही किये जाने की बात की गई।
इस मीटिंग में तहसीलदार, नायब तहसीलदार आरोन, सीओ जनपद आरोन, बीईओ, बीएमओ आरोन, उपनिरीक्षक थाना आरोन सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
