Type Here to Get Search Results !

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक सोच से विकसित भारत का होगा निर्माण : कलेक्टर

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक सोच से विकसित भारत का होगा निर्माण : कलेक्टर


मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का दिया संदेश


गुना - गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कौशल विकास, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप शिक्षा प्राप्त कर लक्ष्य निर्धारित करते हुए निरंतर प्रयास करना चाहिए। यह बात कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने बुधवार को चांचौड़ा-बीनागंज में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। आवश्यकता केवल अपनी क्षमता को पहचानकर समर्पण और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने की है। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है और बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम भी इसका प्रमाण हैं। इस उपलब्धि में विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने जिले में प्रतिमाह आयोजित होने वाले युवा संगम कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके माध्यम से युवाओं को विभिन्न विभागों की रोजगारोन्मुखी योजनाओं, स्वरोजगार, कौशल विकास एवं करियर मार्गदर्शन की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षित, कुशल एवं जिम्मेदार युवा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। उन्होंने जनसंचार माध्यमों की भूमिका का उल्लेख करते हुए जनहित, विकास और प्रेरणादायी कार्यों को व्यापक स्तर पर सामने लाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चांचौड़ा श्री अमित सोनी सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.