Type Here to Get Search Results !

छह वर्षों से फरार स्थायी वारंटी हिस्ट्रीशीटर जेल दाखिल

 छह वर्षों से फरार स्थायी वारंटी हिस्ट्रीशीटर जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - थाना खमतराई  में दर्ज अपराध क्रमांक 212/2020 धारा 353 , 307, 34 भादवि. के प्रकरण में घटना में संलिप्त आरोपी संजय रक्सेल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अपने ठिकाने लगातार बदल रहा था। लंबित गंभीर प्रकरणों एवं फरार आरोपियों की नियमित समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (उत्तर) श्रीमती दीपमाला कश्यप द्वारा प्रकरण में फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना प्रभारी खमतराई को दिये गये। निर्देशों के पालन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाते हुये उसके संभावित ठिकानों , परिचितों एवं गतिविधियों की लगातार जानकारी जुटाई गई। मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा आरोपी के मूवमेंट का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसके साथ ही उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई तथा आने-जाने के स्थानों पर सतत निगरानी रखी गई। लगातार प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को आरोपी संजय रक्सेल की उपस्थिति संबंधी महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के उपरांत आरोपी को थाना खमतराई पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी संजय रक्सेल के विरूद्ध उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट भी जारी किया गया है। बताते चलें कि गिरफ्तार आरोपी संजय रक्सेल थाना मौदहापारा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध थाना मौदहापारा सहित रायपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास , बलवा , नकबजनी , चोरी , मारपीट , तोड़फोड़ , शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना , आर्म्स एक्ट , आबकारी एक्ट , नारकोटिक एक्ट सहित अन्य आपराधिक एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के दो दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।


गिरफ्तार आरोपी - 


संजय रक्सेल पिता अन्नू रक्सेल उम्र 40 वर्ष निवासी - के० के० रोड मौदहापारा , थाना - मौदहापारा , जिला - रायपुर (छत्तीसगढ़)।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.