Type Here to Get Search Results !

अनुशासन में चूक बर्दाश्त नहीं - एसपी विजय पाण्डेय

 अनुशासन में चूक बर्दाश्त नहीं - एसपी विजय पाण्डेय 


उपनिरीक्षक को किया तत्काल निलंबित 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा (अमर स्तम्भ) - जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने विवेचना कार्य में लापरवाही बरतने वाले उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान चौकी नैला के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुये उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया है। उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान द्वारा चौकी - नैला , थाना - जांजगीर में दर्ज अपहरण , चोरी , छेड़छाड़ एवं मारपीट जैसे गंभीर अपराधों की विवेचना की जा रही थी। बावजूद इसके उन्होंने प्रकरणों की जांच को लम्बे समय तक बिना किसी कारण के लंबित रखा तथा विवेचना और प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित गंभीरता एवं रुचि नहीं दिखाई। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुये इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही माना और तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्यवाही करने के साथ ही उन्हें रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जनता के प्रति जवाबदेही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। विवेचना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही , उदासीनता या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। लम्बित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण तथा पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्त्तव्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। इसके अलावा उन्होंने सभी जवानों को समय में ड्यूटी पर उपस्थित होकर पूरी निष्ठा से काम करने के निर्देश भी दिये हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.