Type Here to Get Search Results !

गुमशुदा बालक अर्पित विश्वकर्मा की तलाश हेतु जन-सामान्य से सहयोग की अपील

 गुमशुदा बालक अर्पित विश्वकर्मा की तलाश हेतु जन-सामान्य से सहयोग की अपील



गुना 


मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा गुमशुदा बालक की तलाश हेतु आम जनता से सहयोग की अपील की गई है कि अर्पित विश्वकर्मा (आयु लगभग 11 वर्ष), निवासी ग्राम पटपरा, थाना कमर्जी, जिला सीधी (म.प्र.), दिनांक 20.05.2026 से गुमशुदा है। बालक के पिता श्री महेश विश्वकर्मा की शिकायत पर थाना कमर्जी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) के तहत अपराध क्रमांक 155/2026 पंजीबद्ध किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, परंतु बालक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।


मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित संस्थाओं, बाल गृहों और आम नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उन्हें बालक के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो या बालक कहीं दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित थाना अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सीधी दी जाए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.