नारायणपुर हायर सेकेंडरी स्कूल का जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण, साइकिल की वितरित, वृक्षारोपण किया
अशोकनगर।
जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर पिपरई रोड पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर का जिला शिक्षा अधिकारी मधु शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।डीईओ ने विद्यालय की कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के तहत संवाद किया। और छात्रों से पुस्तक वितरण साइकिल वितरण मासिक टेस्ट तथा शिक्षको द्वारा कराये जा रहे वर्तमान अध्यापन कार्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आईसीटी कंप्यूटर लैब, व्यावसायिक शिक्षा, ब्यूटी वैलनेस प्रयोगशाला एवं छात्राओं के लिए उपयोगी एम आई एच कॉर्नर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राचार्य भोलाराम शर्मा को दिए। निरीक्षण में शिक्षकों द्वारा लिखी जाने वाली दैनिक डायरी व विद्यालय अभिलेखो की जांच भी निरीक्षण के दौरान डीईओ द्वारा की गई। डीईओ के साथ सहायक संचालक एनिस जैन, पूर्व डीईओ एवं वर्तमान विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया, डीपीसी राहुल शर्मा, व्यवसायिक शिक्षा प्रभारी अनिल खंतवाल, एपीसी महेश साहू, एपीसी अभिषेक चौधरी उपस्थित रहे।
प्राचार्य द्वारा जनपद सदस्य किरण भंडारी को आमंत्रित किया गया। और विद्यालय प्रबंधन द्वारा मध्य प्रदेश शासन की विद्यार्थियों की लाभकारी योजना के तहत जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा अधिकारियों से साइकिल वितरण कराई गई। जिनमें चार छात्राओं और आठ छात्रों को साइकिल दी गई। इसके पूर्व में भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा 35 साइकिल वितरित की जा चुकी है। साथ ही गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज "एक गुरु एक पेड़ "के तहत शिक्षा अधिकारियों , छात्र-छात्राओं व जनप्रतिनिधि द्वारा विद्यालय में पौधारोपण कराया गया। विद्यालय के शिक्षक सलमान मोहम्मद द्वारा छात्र छात्राओ के प्रश्न अभ्यास करने और मॉनीटरिंग के उद्देश से एआई के माध्यम से विकसित किए गए एप का अवलोकन डीईओ द्वारा किया गया। जिसकी सराहना करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा इस ऐप को मुझे भेजिए, पूरे जिले में प्रसारित करेंगे। ताकि सभी छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। डीईओ को जनपद सदस्य भंडारी एवं प्राचार्य ने विद्यालय में विषय शिक्षकों की कमी स्कूल की बाउंड्री वाल कक्ष की कमी विद्यालय की फर्श संबंधी समस्याओं को बताया। इस कार्यक्रम के दौरान विधालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
