मराठा समाज ने मराठा समाज के सदस्य, पुलिस विभाग में पदस्थ अनिल कदम का सहायक उप निरीक्षक (एस. आई.) पदोन्नत होने पर किया सम्मान
गुना, अभिनय मोरे।
आज मराठा समाज के सदस्य एवं पुलिस विभाग में पदस्थ अनिल कदम को सहायक उपनिरीक्षक (एस.आई.) पद पर पदोन्नति प्राप्त होने के उपलक्ष्य में मराठा समाज की पूरी टीम ने झागर चौकी पहुँचकर उनका पुष्पहार पहनाकर एवं शुभकामनाएँ देकर सम्मान किया। इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों ने उन्हें पदोन्नति की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की मंगल कामनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष सुरेश शिंदे, विशाल राव ढोरे, अतुल हांडे, सचिन लाड, सौरभ जगदाले, चंद्रकांत कदम, रेयांश कदम, नितिन कदम, रितिक जाधव, एवं मराठा समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
