मृगवास थाना पुलिस की नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही
*प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं एवं नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस द्वारा थाना अंतर्गत एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के गंभीर मामले में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में करीबन एक माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 03 जुलाई 2026 को 16 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी द्वारा मृगवास थाने में आरोपी धर्मेन्द्र धाकड निवासी ग्राम बटावदा के विरूद्ध घर में घुसकर उसके जबरदस्ती बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र धाकड के विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 77/26 धारा 65(1), 331(2), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई ।
प्रकरण में फरार आरोपी धर्मेन्द्र धाकड की तलाश के क्रम में आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर की सटीक सूचना पर मृगवास थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में करीब बीस दिन से फरार आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र श्रीलाल धाकड उम्र 26 साल निवासी ग्राम बटावदा थाना मृगवास जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सउनि अजीत कुजूर, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सुरेश मीना, आरक्षक जितेन्द्र यादव एवं आरक्षक राजीव रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।
