Type Here to Get Search Results !

स्कूल चले हम अभियान के तहत नायब तहसीलदार ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण

 स्कूल चले हम अभियान के तहत नायब तहसीलदार ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण


गुना 

स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत नायब तहसीलदार श्री अमित जैन द्वारा आज आवंटित शासकीय माध्यमिक विद्यालय, पानवाड़ी हाट, आरोन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्‍होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई, दैनिक शिक्षण गतिविधियों तथा विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा सामान्य ज्ञान एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.