Type Here to Get Search Results !

कैंट, आरोन एवं राघौगढ़ थाना पुलिस ने जुए के चार फड़ों पर दी दबिश

 *गुना पुलिस की जुए के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही*


कैंट, आरोन एवं राघौगढ़ थाना पुलिस ने जुए के चार फड़ों पर दी दबिश


*जुआ खेल रहे 20 जुआरियों पर कार्यवाही, 06 फरार आरोपियों की तलाश जारी*


*नकदी, मोटरसाइकिल सहित लगभग ₹3.43 लाख का मशरूका जब्त, चार प्रकरण दर्ज*                      



             पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में कैंट, आरोन एवं राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा समन्वित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए जुए के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की ग । पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर संचालित जुआ फड़ों पर दबिश देकर कुल 20 जुआरियों पर कार्यवाही की गई, जबकि 06 जुआरी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है । कार्यवाही के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 3.43 लाख मूल्य का मशरूका जब्त कर चार अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं ।                                    


               गत दिनांक 26 जुलाई 2026 को प्रभारी सीएसपी श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा चांदमारी मैदान में संचालित जुआ के फड़ पर दबिश देकर चार आरोपियों 1-बब्लू पुत्र भोला सिंह सोलंकी निवासी कैंट, 2-शैलू पुत्र भास्कर शर्मा निवासी गुलाबगंज कैंट, 3-अमित राठौर निवासी कैंट एवं 4-अंकित पुत्र आर.के. श्रीवास्तव निवासी लूसन का बगीचा कैंट गुना को दबोचकर इनके कब्जे से 51,520/-रुपये नगदी विधिवत जब्त किए एवं सभी जुआरियों के विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 623/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है ।


               इसी प्रकार दिनांक 26 जुलाई 2026 को ही एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार और उनकी टीम द्वारा पुराना पाली क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर 1-राजेश पुत्र धनीराम शर्मा, 2-रामप्रसाद पुत्र रुप सिंह बंजारा, 3-गोलू पुत्र छोटेलाल शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जबकि संमन्दर, राजीव रघुवंशी एवं नितिन जैन मौके से फरार हो गए । पुलिस ने मौके से 11,400/-रुपये नगद एवं चार मोटरसाइकिल सहित लगभग 2.61 लाख का मशरूका बरामद किया । इस कार्यवाही के संबंध में अपराध क्रमांक 274/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है ।


               इसी क्रम में दिनांक 26 जुलाई 2026 को ही आरोन थाना पुलिस ने सारथी सिटी कॉलोनी में संचालित जुआ के दूसरे फड पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 1-मनोज पुत्र सुरेश साहू निवासी ग्राम रामपुर, 2-भूरेलाल पुत्र  नारायण साहू, 3-राकेश पुत्र लालाराम साहू, 4-जितेन्द्र मुन्नालाल साहू एवं 5-संतोष पुत्र पूरन साहू निवासीगण आरोन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23,900/-रुपये नगद जब्त किए । इस संबंध में थाना आरोन में अपराध क्रमांक 275/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया । आरोन थाना पुलिस की दोनों कार्यवाहियों में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, सउनि राजेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रामकुमार सिंह, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र पाल, आरक्षक देवेंद्र कुशवाह, आरक्षक सौरभ यादव, आरक्षक गौरव शर्मा, आरक्षक भूपेंद्र जाट, आरक्षक शुभम यादव एवं सैनिक शिवेन्द्र रघुवंशी व सैनिक अतुल श्रीवास्तव की सराहनीय भमिका रही है ।


               इसी प्रकार दिनांक 26 जुलाई 2026 को राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा संजय सागर बांध के समीप जंगल क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर जुआ खेल रहे जुआरी 1-मोहनप्रसाद बिहारीलाल कोरी निवासी राघौगढ, 2-वीरसिंह पुत्र झलकन सिंह गुर्जर निवासी ग्राम भैरोदेर को पकड लिया गया जबकि तीन जुआरी रमन लोधा,  संजीव सिंह लोधा एवं अर्जुन कुशवाह मौके से फरार हो गए । पुलिस मौके से 5,400 नगद जब्त कर सभी जुआरियों के विरुद्ध थाना राघौगढ़ में अपराध क्रमांक 201/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है । राघौगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अजय जाट, उप निरीक्षक हेमंत राजपूत, सउनि सीताराम धुर्वे, प्रधान आरक्षक बलभद्र चौहान, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर बाथम, प्रधान आरक्षक हिरदेश कुमार, आरक्षक अमित जाट, आरक्षक धीरेंद्र गुर्जर, आरक्षक धर्मेंद्र रावत, आरक्षक रंजीत रघुवंशी, आरक्षक मनोज  कुशवाह, आरक्षक लक्ष्मण भारती एवं आरक्षक कपिल की सराहनीय भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही की जाएगी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.