केंट थानांतर्गत कुश्मौदा में इंड्रस्ट्रियल एरिया से पान-मशाला गुटखा की गोदाम से चोरी के प्रकरण में पुलिस की सक्रिय कार्यावही
*प्रकरण में फरार एक और आरोपी किया गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं उनके त्वरित खुलासे हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत कुश्मौदा में इंड्रस्ट्रियल एरिया से पान-मशाला गुटखा की गोदाम से करीब 08 लाख कीमत के गुटखा पाउच चोरी के प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार किया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 17-18 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात्रि में इंडस्ट्रियल एरिया कुसमोदा स्थित व्यापारी अनुराग जैन की पान मसाला गुटखा पाउच की गोदाम से किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 08 लाख रुपये मूल्य के गुटका पाउच की चोरी की गई थी । इस घटना पर से केंट थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 279/26 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई थी ।
प्रकरण में केंट थाना पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए दिनांक 23 अप्रैल 2026 को ही 5 आरोपियों 1-उपेंद्र उर्फ भूपेंद्र रजक, 2-नरेश अहिरवार, 3-आर्यमन उर्फ काले खां, 4-बलराम पारदी एव 5-राणा पारदी को गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से चोरी गुटका पाउज एवं घटना में प्रयुक्त एक इको कार व एक बोलेरो पिकअप वाहन जप्त किया गया था । इसके बाद एक और आरोपी पवन रजक को भी गिरफ्तार कर लिया गया था ।
प्रकरण में फरार अन्य आरोपी दशरथ रजक की तलाश जारी रखते हुए पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए गए । जिसके क्रम में आज मुखबिर से आरोपी के संबंध में सटीक सूचना मिलने पर केंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर प्रकरण में घटना दिनांक से फरार आरोपी दशरथ उर्फ कोटा पुत्र बुद्धाराम रजक उम्र 44 साल निवासी सांईसिटी कॉलोनी सकतपुर रोड़ गुना को और गिरफ्तार कर लिया गया ।
केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में सउनि मिट्टूलाल विसोरिया, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक सूर्यभान जाट एवं आरक्षक नरेन्द्र रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
