Type Here to Get Search Results !

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में जिला जेल गुना में विशेष जांच शिविर आयोजित

 विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में जिला जेल गुना में विशेष जांच शिविर आयोजित


गुना 

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में तथा मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति, भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में आज जिला जेल, गुना में विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान कुल 92 बंदियों की एचआईवी (HIV), हेपेटाइटिस-बी (HBV), हेपेटाइटिस-सी (HCV) एवं सिफलिस (Syphilis) की जांच की गई। जांच में हेपेटाइटिस-सी (HCV) के 3 तथा सिफलिस का 1 प्रकरण पॉजिटिव पाया गया। सभी पॉजिटिव मरीजों के वायरल लोड जांच हेतु सैंपल लेकर आगे की उपचार प्रक्रिया के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

शिविर में जिला चिकित्सालय गुना एवं जिला जेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग रहा। इस अवसर पर देवेन्द्र गुप्ता (फार्मासिस्ट, जिला जेल), सचिन भार्गव (एसटीआई काउंसलर), अर्जुन साहू (SSK ORW), विकास शर्मा (एल.टी., जिला चिकित्सालय गुना) एवं संतोष सेन सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.