एसडीएम आरोन द्वारा ग्राम वृन्दावन की शासकीय संस्थाओं का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
गुना
एसडीएम आरोन सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा ग्राम वृन्दावन के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
शासकीय माध्यमिक स्कूल निरीक्षण के दौरान उपस्थित विधार्थियों से संवाद कर पढ़ाई एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली गई। उन्होंने स्कूल में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पाई जाने पर नाराजगी व्यक्त कर कार्यवाही किये जाने एवं स्कूल प्रभारी एवं शिक्षकों को उपस्थिति बढ़ाने एवं अधिक से अधिक समावेशी शिक्षा व्यवस्था देने हेतु सख्त निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने उपस्वास्थ्य केंद्र वृन्दावन का निरीक्षण कर आंगनवाड़ी एवं स्कूल के बच्चों की साप्ताहिक स्वास्थ्य परीक्षण, शारीरिक साफ सफाई एवं स्वच्छता की देखरेख किये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। संबंधित डॉक्टर को ग्राम में बीमारी संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किये जाने एवं समुचित उपचार की व्यवस्था बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
परिसर में ही स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को केंद्र पर गतिविधियों हेतु पर्याप्त पढ़ाई एवं खेलकूद की सामग्री लाने एवं बच्चों की उपस्थिति, पोषक आहार की गुणवत्ता पर ध्यान देने के साथ-साथ बच्चों की उपस्थिति पंजी व्यवस्थित किये जाने हेतु सख्त हिदायत दी गई।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन सहित स्कूल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
