संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया ने किया विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण
गुना
संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये।
औचक निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर डॉ. खेमरिया ने खाद्य विभाग, कोषालय, आदिम जाति कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग, खनिज विभाग तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन कर कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश भी दिए।
