Type Here to Get Search Results !

अनुविभागीय अधिकारी आरोन ने छात्रावासों एवं विद्यालयों का किया निरीक्षण

 अनुविभागीय अधिकारी आरोन ने छात्रावासों एवं विद्यालयों का किया निरीक्षण


गुना 

अनुविभागीय अधिकारी आरोन सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा मंगलवार को आरोन क्षेत्र के छात्रावासों एवं विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास, कन्या विमुक्त आश्रम छात्रावास, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल तथा एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन किया गया। इस दौरान परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा वर्षा ऋतु को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के समीप जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका आरोन को नालियों की सफाई कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों एवं आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों एवं छात्रावासों में आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने तथा विद्यार्थियों के हित में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.