Type Here to Get Search Results !

बमौरी थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

 बमौरी थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार


*हिंसक अपराधों के विरुद्ध गुना पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में गंभीर एवं हिंसक अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों में पुलिस का प्रभावी संदेश स्थापित करने के उद्देश्य से प्रत्येक गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमौरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया एवं उनकी टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम मसूरिया में हुए जानलेवा हमले के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिए हैं ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 19 जुलाई 2026 को फरियादी मिश्रीलाल पुत्र देवलाल ओड़िया निवासी भूराचक थाना बमौरी के द्वारा बमौरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपीगण श्याम मीना, लक्ष्मीनारायण मीना, विट्ठल मीना, मुरली मीना, सविता मीना निवासी ग्राम पांचौरा तथा घनश्याम लोधा निवासी ग्राम शिकारीपुरा ने उसके एवं उसके पुत्र नबाव ओड़िया के साथ लाठी एवं कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर मारपीट की ।


              फरियादी की रिपोर्ट पर से बमौरी थाने में आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 168/26 धारा 126(2), 118(1), 115(2), 296, 315(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में हत्या के प्रयास की धारा 109(1) बीएनएस का भी इजाफा किया गया ।


               घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए बमौरी थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल विशेष प्रयास प्रारंभ किए । पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई । इसमें सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर बमौरी थाना पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण के चार आरोपियों 1-श्याम सिंह पुत्र मदनलाल मीना उम्र 65 साल, 2-दिनेश उर्फ मुल्ली पुत्र लक्ष्मीनारायण मीना उम्र 20 साल, 3-लक्ष्मीनारायण पुत्र श्याम सिंह मीना उम्र 42 साल एवं 4-सवीता बाई पत्नि बिट्ठलदास मीना उम्र 30 साल निवासीगण ग्राम पांचौरा, थाना बमौरी जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया । प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा ।


               बमौरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, उपनिरीक्षक रचना खत्री, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक महेश लकडा, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक अंकित रघुवंशी, महिला आरक्षक पूनम रघुवंशी तथा साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.