Type Here to Get Search Results !

रुठियाई के आसपास ट्रेनों में लूटपाट की घटना से रेल यात्रियों में असंतोष

 रुठियाई के आसपास ट्रेनों में लूटपाट की घटना से रेल यात्रियों में असंतोष।

 विजय कुमार जैन ने रुठियाई में जीआरपी थाना बनाने की मांग की।


 राघौगढ़ -  रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मंडल भोपाल के सदस्य विजय कुमार जैन ने श्री दिलीप कुमार सिंह महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल्वे परिमंडल जबलपुर को पत्र लिखकर मांग की है कि रेलों में आए दिन हो रही लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए रुठियाई जंक्शन पर जीआरपी पुलिस थाना बनाया जाए।

                   आपने पत्र में उल्लेख किया है गत दिनांक 15- 16 जुलाई की मध्य रात्रि में जोधपुर भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन को रुठियाई जंक्शन के आउटर पर रोक देने से अपराधियों ने इस ट्रेन के अनेक डिब्बों में महिला यात्रियों को अपना निशाना बनाया और उनके सोने के गहने छीन कर भाग गए। इस मार्ग पर धरनावदा से मऊगढ़ा एवं कुंभराज से मऊगढ़ा के बीच ट्रेनों में आए दिन लूटपाट की घटनाएं होती रहती हैं। मध्य रात्रि में जब ट्रेन आउटर पर आकर खड़ी होती है, अपराधी ट्रेन में घुस जाते हैं अथवा खिड़की से ही हाथ डालकर महिला यात्रियों के गहने छीन कर भाग जाते हैं। आपने मांग की है कि इस क्षेत्र के रेल्वे स्टेशनों के आउटरों पर रात्रि में ट्रेनों को रोकना तत्काल बंद किया जाए। रात्रि में चलती ट्रेनों में पुलिस की गस्त बढ़ाई जाए। विजय कुमार जैन ने यह मांग पुनः दोहराई है कि रुठियाई जंक्शन स्थित जीआरपी पुलिस चौकी को उन्नत कर जीआरपी थाना बनाया जाए। आपने पत्र की प्रतिलिपि श्री दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश, श्री जयवर्धन सिंह पूर्व मंत्री एवं विधायक राघौगढ़, श्री पंकज त्यागी मंडल रेल प्रबंधक भोपाल को भेजी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.