गुना-सिरोंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे संकेतक बोर्ड चोरी के मामले में बजरंगगढ थाना तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही
*महज 06 घंटे के भीतर आरोपी चोर गिरफ्तार, चोरी गए संकेतक बोर्ड सहित घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मागदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में बजरंगगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार और उनकी टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए गुना–सिरोंज राष्ट्रीय राजमार्ग से सड़क सुरक्षा संकेतक बोर्ड चोरी के मामले का महज 06 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार कर जिनसे चोरी गया संपूर्ण माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है ।
गौरतलब है कि गुना–सिरोंज मार्ग पर वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से हाईवे के खतरनाक मोड़ों एवं संवेदनशील स्थानों पर गति सीमा एवं सावधानी संबंधी संकेतक बोर्ड लगे हुए थे । दिनांक 23-24 जुलाई 2026 की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त संकेतक बोर्ड चोरी कर लिए गए । जिनके चोरी होने के संबंध में बजरंगगढ टोल मैनेजर बंटी बैरागी, निवासी श्रीराम कॉलोनी, गुना के द्वारा बजरंगगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 80/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई
बजरंगगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपालसिंह परिहार द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया । लगातार सूचना संकलन एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप महज 06 घंटे के भीतर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर एक आरोपी रब्बू उर्फ कृष्णभान पुत्र पप्पू यादव निवासी ग्राम जैताड़ोगर थाना बजरंगगढ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई । पूछताछ में उसने अपने साथी रहीश हुसैन निवासी हड्डीमील गुना के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किए गए बोर्ड बेचने की योजना की जानकारी दी । सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर महर्षि आश्रम के पास आरोपी रहीश पुत्र जाकिर हुसैन निवासी हड्डीमील गुना को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह चोरी किए गए संकेतक बोर्डों एवं लोहे के एंगल को मोटरसाइकिल क्रमांक MP08 MG 8770 पर बांधकर ले जा रहा था । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सड़क सुरक्षा संकेतक बोर्ड, जिनकी अनुमानित कीमत 27,000/-रुपये तथा घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल कीमती लगभग 50,000/-रुपये सहित कुल 77,000/-रुपये का मशरुका विधिवत जब्त किया गया ।
बजरंगगढ थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय सफलता में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपालसिंह परिहार, सउनि भवर सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक दिलीप कलावत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश शुक्ला, आरक्षक नवलकिशोर, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह एवं आरक्षक अभयराज रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
गुना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने अथवा चोरी जैसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर दें । जनसहयोग से ही सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है ।
