विद्यालय का समय परिवर्तन कर सुबह का किया जाए - दिलवर खान
*आरोन-कर्मचारी कांग्रेस आरोन के अध्यक्ष दिलवर खान ने वर्तमान मे जिले मे अत्यधिक गर्मी एवं बड़ते तापमान को ध्यान मे रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित मे श्रीमान कलेक्टर महोदय को पत्र लिखकर प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का समय सुबह -7.30 से दोपहर *12 बजे तक करने की मांग की है ,1 अप्रैल 2026 से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों का नियमित समय बनाए रखना व्यवहारिक रूप से कठिन होता जा रहा है।*छोटे-छोटे बच्चों को दोपहर की तेज धूप और अत्यधिक गर्म वातावरण में लंबे समय तक कक्षा में बैठाना न केवल असुविधाजनक है, बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है।*
*ऐसी स्थिति में आवश्यक है कि विद्यार्थियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए विद्यालयों के समय में तत्काल परिवर्तन किया जाए। यदि शाला संचालन का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया जाता है, तो इससे एक ओर बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर शिक्षण कार्य भी सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा।*
*अतः शासन-प्रशासन से आग्रह है कि वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय समय में शीघ्र परिवर्तन कर प्रातःकालीन पाली लागू की जाए, ताकि शाला संचालन प्रभावी ढंग से जारी रह सके और विद्यार्थियों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।🙏*7:30
