एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
एक वृक्ष लगाने का दिया संदेश
पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील
आरोन ,,
प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के पावन उद्देश्य को लेकर अंबिका मैरिज गार्डन, आरोन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 500 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सामाजिक एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा सभी ने उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरा-भरा एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने का संदेश देना था। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
"वृक्ष हैं तो जीवन है, वृक्ष हैं तो भविष्य है। आइए, हर अवसर को हरियाली से जोड़ें और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएँ।"
अंबिका मैरिज गार्डन परिवार पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सभी सहयोगियों एवं उपस्थित अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता है तथा सभी से आग्रह करता है कि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखे।
अंबिका मैरिज गार्डन के संचालक राजीव राजावत हिंदू जागरण मंच के मध्य भारत प्रांत संयोजक रविकांतभदोरिया सह संयोजक रामसेवकविश्वकर्माप्रांत कार्यकारिणी सदस्य केशवशर्मा विशाल सिकरवार हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक एड दीपक रजक जिला सहसंयोजक प्रदीप यादव देवेंद्र शर्मा अनीता पंत एडवोकेट विकास शर्मा हरिओम रघुवंशी शिक्षक दीपक भार्गव राजू ओझा प्रभाकर सिलावट मनीष शर्मा विक्की शर्मा दिनेश शर्मा गोविन्दपुर बलवीर यादव विक्रम यादव रवि शंकर सेन हीरालाल बुनकर वाला प्रजापति विशाल खामोजा सचिन सप्रे कमल अहिरवार आदि उपस्थित
