Type Here to Get Search Results !

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राघौगढ़ में पिछले 15 दिवस से चल रहे गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का समापन हुआ

 


Raghogarh - दिनांक 29 जुलाई 2026 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राघौगढ़ में पिछले 15 दिवस से चल रहे गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का समापन हुआ 

मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार चल रहे इस कार्यक्रम में प्रतिदिन नवीन गतिविधियों का संचालन किया गया जिसमें 

निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, गीत-गायन प्रतियोगिता, कैरियर मार्गदर्शन, शैक्षणिक भ्रमण, गुरु शिष्य संवाद, नैतिक मार्गदर्शन, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम तिथि अनुसार आयोजित किए गए

इसी श्रृंखला में आज 15 दिवसीय इस कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया जिसमें प्रभारी प्राचार्य मनीष कुमार जैन के मार्गदर्शन में बालक बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम को प्रारंभ किया एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को पुष्प अर्पित कर उनका सम्मान किया छात्र सत्यम भार्गव, प्रवीण ओझा एवं सुमित प्रजापति ने गुरु महिमा स्वरूप अपना भाषण प्रस्तुत किया और भाषण प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया एवं छात्र राजीव वंशकार, राज वंशकार निबंध प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम के मध्य में वरिष्ठ शिक्षक ललित कुमार वास्त्री , अशोक मांगूलकर , लक्ष्मण सिंह अहिरवार  मार्गदर्शन भविष्य की चुनौतियों के लिए सीख दी गई छात्रों द्वारा अन्य प्रस्तुतियां एवं छात्र शिक्षक संवाद से यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहा कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी  हेमलता शर्मा द्वारा सभी शिक्षक एवं अतिथियों का आभार प्रकट कार्यक्रम को अपने समापन की ओर आगे बढ़ाया गया 

संपूर्ण कार्यक्रम का विशेष आकर्षण तब प्रस्तुत हुआ जब क्षेत्र के पूर्व सांसद आदरणीय श्री लक्ष्मण सिंह जी द्वारा विद्यालय में आकर छात्रों के साथ संवाद किया गया अपने छात्रों को जीवन के कौशल और करियर के नवीन गुण सिखाए इस अमूल्य योगदान के लिए संपूर्ण विद्यालय परिवार ने उनका सहर्ष आभार प्रस्तुत किया कार्य क्रम का सफल। संचालन अमित शर्मा द्वारा किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.