Type Here to Get Search Results !

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 14वें दिवस जनजागरूकता का सशक्त संदेश

 "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 14वें दिवस जनजागरूकता का सशक्त संदेश


*अंतरविभागीय समन्वय से जिलेभर में आयोजित हुए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम*


*आबकारी, वन, सामाजिक न्याय एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नागरिकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश*



               पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित राज्यव्यापी "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक गुना श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिलेभर में निरंतर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।  इसी क्रम में दिनांक 28 जुलाई 2026 को अभियान के 14वें दिवस जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में आबकारी विभाग, वन विभाग, सामाजिक न्याय विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ अंतरविभागीय समन्वय स्थापित कर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

               कार्यक्रमों के दौरान पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, हाट-बाजारों, प्रमुख बाजारों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं ग्रामीणजनों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ।


               जागरूकता कार्यक्रमों में नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि यदि कहीं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी अथवा नशे से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा सके ।


               अभियान के तहत महिला थाना, थाना विजयपुर, थाना सिरसी, थाना मधुसूदनगढ, थाना आरोन आदि थाना/चौकी क्षेत्रों में शासकीय अस्पताल, विद्यालयों, वन विभाग कार्यालय, आबकारी, सामाजिक कार्यकर्तायों के साथ पुलिस द्वारा द्वारा समन्वय स्थापित कर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इन कार्यक्रमों में उपस्थित विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं आमजन को नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ।


               गुना पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से जनसहभागिता लगातार बढ़ रही है। अभियान का उद्देश्य केवल नशे के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि जागरूकता, संवाद एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विशेषकर युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.