Type Here to Get Search Results !

नानाखेड़ी क्षेत्र में ऑटो से बैटरी चोरी का केंट थाना पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी चोर गिरफ्तार, चोरी हुई बैटरी बरामद

 नानाखेड़ी क्षेत्र में ऑटो से बैटरी चोरी का केंट थाना पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी चोर गिरफ्तार, चोरी हुई बैटरी बरामद




               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु लगातार त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मागदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भर्गव और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत नानाखेड़ी क्षेत्र में एक मैरिज गार्डन में रखे ऑटो से बैटरी चोरी का खुलासा करते हुए प्रकारण में आरोपी गिरफ्तार कर चोरी हुई बैटरी को बरामद कर लिया है ।


               उल्लेखनीय है कि फरियादी कल्याण रजक निवासी ग्राम पिपरौदा खुर्द थाना केंट गुना द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 23 जून 2026 को दोपहर के समय उसने अपने ऑटो को नानाखेड़ी क्षेत्र स्थित एक मैरिज गार्डन में खड़ा किया था, रात में देखा तो ऑटो की बैटरी गायब थी, जिसे कोई चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 514/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               कैंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु अपना मुखबिर तंत्र सुदृढ़ किया एवं तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर आरोपी की पतारसी के सघन प्रयास किए गए । जिसके क्रम में गत दिनांक 04 जुलाई 2026 को मुखबिर सूचना पर उक्त चोरी में संदेही दीपक पुत्र मान सिंह ओझा उम्र 38 साल निवासी बूढ़े बालाजी गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने ऑटो से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया, इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपक ओझा की निशादेही से प्रकरण में चोरी हुई बैटरी बरामद कर उसके विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई ।


               कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक गौरीशंकर सांसी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक विकाश राजपूत, आरक्षक रवि जाट, आरक्षक शुभम रघुवंशी एवं साइबर सेल से आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.