"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत ग्राम बालाभेंट में पौधारोपण
गुना
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत ग्राम बालाभेंट स्थित हनुमान मंदिर आश्रम एवं वी.एच. पब्लिक स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में म.प्र. जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक मंजूषा सोलोमन ने नक्षत्र वाटिका के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण में पौधों की उपयोगिता पर जानकारी दी। ब्लॉक समन्वयक लोकेंद्र सिंह लाखनोत ने बताया कि नवांकुर समिति द्वारा स्थापित रोपणी में तैयार पौधों का प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर रोपण किया जा रहा है।
