संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल को समारोह पूर्वक दी गई विदाई
मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के वरिष्ठ कर्मचारी नेता श्री राजकुमार पटेल अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर आज शासकीय सेवा से निवृत्त हो गये।
मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वल्लभ भवन क्रमांक 01 के पांचवी मंजिल स्थित कक्ष क्रमांक 506 में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह में पीएचई विभाग के उपसचिव श्री जमील खान, मंत्रालय के रजिस्ट्रार श्री मनोज श्रीवास्तव पीएचई विभाग के अवर सचिव श्री जैन साब श्री मांझी साब एवं श्री श्रीवास्तव जी शामिल हुए। सेवानिवृत्त वरिष्ठ कर्मचारी नेता श्री भगवान सिंह यादव जी, श्री सलीम खान, श्री अशोक यादव जी, श्री एल एस धुर्वे, श्रीमती साधना मिश्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष सोनी जी द्वारा किया गया। अध्यक्ष श्री सुधीर नायक ने श्री राजकुमार पटेल की दीर्घकालीन सेवाओं को याद करते हुए बताया कि श्री पटेल को उत्कृष्ट शासकीय सेवा हेतु देवीप्रसाद शर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। श्री पटेल 35 करोड़ रुपए टर्नओवर वाली साख सहकारी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। मंत्रालय कालोनी हेतु शासन से 40 एकड़ जमीन आवंटित कराने एवं साख सहकारी समिति में फंसा पैसा वापस करवाने में श्री पटेल ने अथक परिश्रम किया था।संघ के सभी पदाधिकारी श्री राजेश कौल श्री ठाकुरदास प्रजापति श्री संतोष बड़ोदिया श्री हरिशरण द्विवेदी श्री सतीश शर्मा श्री अनिल मंडलोई श्री श्याम बिहारी दुबे श्री विकास नोरंग श्रीमती नीलेश पटवा श्री हरीश बाथम बादामी लाल इत्यादि उपस्थित थे। श्री पटेल का फूल-मालाओं और शाल श्रीफल से स्वागत किया गया और पीएचई विभाग के कर्मचारियों की ओर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इंजी सुधीर नायक अध्यक्ष
मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ
