Type Here to Get Search Results !

आंगनबाड़ी केंद्र मुरादपुर में ECCE DAY का सफलतापूर्वक कार्यक्रम पोषण परिवार विषय पर हुआ संपन्न

आंगनबाड़ी केंद्र मुरादपुर में ECCE DAY का सफलतापूर्वक कार्यक्रम पोषण परिवार विषय पर हुआ संपन्न 



गुना।


  रॉकेट लर्निंग संस्था के द्वारा मिशन नींव कार्यक्रम अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र मुरादपुर में ECCE Day का सफलतापूर्वक आयोजन "पोषण एवं परिवार" विषय पर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के साथ बच्चों के संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अच्छी आदतों के विकास पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सकारात्मक एवं सहयोगात्मक पारिवारिक वातावरण के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों उत्साह के साथ कविता- कहानियां, एवं चित्रकला जैसी अनेक गतिविधियां की, इस अवसर पर अभिभावकों को आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित शालापूर्व शिक्षा (ECCE) गतिविधियों, उनके उद्देश्यों तथा बच्चों के समग्र विकास में उनकी उपयोगिता की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत पालक-शिक्षक बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें माता-पिता, दादा-दादी एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बैठक के दौरान बच्चों की नियमित उपस्थिति, प्रारंभिक शिक्षा, पोषण, स्वच्छता, व्यवहारिक एवं दैनिक दिनचर्या में अच्छी आदतों के विकास तथा पालक-शिक्षक संवाद की आवश्यकता पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी अभिभावकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु आंगनवाड़ी केंद्र के साथ निरंतर सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में 33 से अधिक बच्चों एवं उनके अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किरण शर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मिशन नींव जिला समन्वयक ऋषभ रघुवंशी एवं अनुराग शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण, सहभागितापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.