Type Here to Get Search Results !

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना में कारगिल विजय दिवस पर शौर्य को नमन, डॉक्यूमेंट्री फिल्म एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

 शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना में कारगिल विजय दिवस पर शौर्य को नमन, डॉक्यूमेंट्री फिल्म एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि


गुना 

उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुना में 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 35 बटालियन एनसीसी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल विजय वीर सिंह दहिया एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.के. तिवारी की अनुमति से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध में शहीद हुए देश के वीर सपूतों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके उपरांत विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से कारगिल युद्ध पर आधारित एक प्रेरणादायी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा देशभक्ति की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रसायन शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुमनलता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार गोयल, ग्रंथपाल श्री हरवीर सिंह एवं खेल अधिकारी श्री शैलेन्द्र शर्मा मंचासीन रहे। साथ ही एनसीसी 35 बटालियन शिवपुरी के सूबेदार मुला सिंह, हवलदार शैलेन्द्र सिंह एवं हवलदार मनप्रीत सिंह ने भी विशेष रूप से सहभागिता की।

कार्यक्रम का सफल संचालन अंडर ऑफिसर खुशबू झा ने किया। अंत में एनसीसी अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार भिरोरिया ने सभी अतिथियों, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स सहित लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने अनुशासनपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.