Type Here to Get Search Results !

गुना के युवाओं से "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान में शामिल होने की अपील

 गुना के युवाओं से "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान में शामिल होने की अपील



गुना 


देश को नशा मुक्त बनाने तथा विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से 'MY Bharat' द्वारा "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों में भाग लेने की अपील की गई है।


अभियान के तहत जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, मूक अभिनय, पेंटिंग, वाद-विवाद, शॉर्ट फिल्म/रील, स्लोगन लेखन तथा स्लैम पोएट्री जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला एवं राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को 14 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।


इसके अलावा युवा डिजिटल नशा मुक्त प्रतिज्ञा, हस्ताक्षर अभियान तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं।


अभियान में भाग लेने के इच्छुक युवाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पूर्व MY Bharat पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। जिले के युवाओं से आह्वान किया गया है कि वे इस अभियान से जुड़कर नशा मुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.