जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB)-2027 के लिए क्षेत्र पदाधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न, पोर्टल संचालन से लेकर डेटा सत्यापन तक दी गई विस्तृत जानकारी
Guna-
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (District Census Handbook-DCHB )- 2027 के निर्माण कार्य को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बी ब्लॉक कक्ष क्रमांक - 37 पी.जी. कॉलेज गुना में जिले के सम्पूर्ण चार्ज के क्षेत्र पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों से जुड़े क्षेत्र पदाधिकारियों, चार्ज अधिकारियों ने भाग लेकर जनगणना हस्त पुस्तिका तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की l प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB)-2027 के लिए आवश्यक सूचनाओं के संकलन, संधारण, सत्यापन एवं ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि की प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाना था, प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि जिला जनगणना हस्त पुस्तिका किसी भी जिले की सामाजिक, आर्थिक, भौगोलिक एवं आधारभूत संरचना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी का आधिकारिक दस्तावेज होती है, इसलिए इसमें दर्ज प्रत्येक जानकारी पूर्णतः प्रमाणिक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित होना आवश्यक है। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल से आए जिला प्रभारी श्री मनोज कनाड़े एवं सहयोगी श्री राहुल सैनी ने प्रतिभागियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने जिला जनगणना हस्त पुस्तिका तैयार करने की संपूर्ण कार्यप्रणाली, विभिन्न प्रपत्रों के संधारण, आंकड़ों के संकलन एवं उनके सत्यापन की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही सभी क्षेत्र पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, प्रशिक्षण के दौरान DCHB पोर्टल का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। अधिकारियों को पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया, ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि, ग्राम एवं नगरीय प्रोफाइल तैयार करने की विधि, विभिन्न प्रपत्रों को सही तरीके से भरने, आधारभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी दर्ज करने, डेटा का सत्यापन करने, त्रुटियों में सुधार करने तथा अंतिम रूप से डेटा सबमिट करने की संपूर्ण प्रक्रिया का लाइव डेमो दिया गया।
प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि पोर्टल पर दर्ज की जाने वाली प्रत्येक जानकारी का पुनः सत्यापन करना अनिवार्य होगा ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे, मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि जिला जनगणना हस्त पुस्तिका में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल विद्युत, सड़क, संचार, बैंकिंग, परिवहन, कृषि, पंचायत एवं नगरीय निकायों सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी शामिल की जाएगी। इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित प्रारूप के अनुसार प्रमाणिक एवं अद्यतन आंकड़ों का ही उपयोग करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती राजेश शर्मा एवं अन्य क्षेत्र पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए श्री संजय शिवहरे एवं नीरज उरैया भी मौजूद रहे, जिन्होंने पोर्टल संचालन एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान से संबंधित जानकारी प्रतिभागियों को उपलब्ध कराई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का विस्तार से समाधान किया गया। अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पोर्टल पर केवल शुद्ध, पूर्ण एवं त्रुटिरहित जानकारी ही दर्ज करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी आंकड़ों का भौतिक एवं डिजिटल स्तर पर सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, जिससे जिला जनगणना हस्त पुस्तिका की गुणवत्ता बनी रहे।
अधिकारियों ने सभी क्षेत्र पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग करते हुए अपने-अपने कार्यक्षेत्र में निर्धारित समय-सीमा के भीतर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें तथा जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB)-2027 के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें।विभिन्न प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का विस्तार से समाधान किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पोर्टल पर केवल शुद्ध, पूर्ण एवं त्रुटिरहित जानकारी ही दर्ज करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी आंकड़ों का भौतिक एवं डिजिटल स्तर पर सत्यापन सुनिश्चित किया जाए , जिससे जिला जनगणना हस्त पुस्तिका की गुणवत्ता बनी रहे। अधिकारियों ने सभी क्षेत्र पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग करते हुए अपने-अपने कार्यक्षेत्र में निर्धारित समय-सीमा के भीतर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें तथा जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB)-2027 के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें।
