गुना
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा जिले के 02 आदतन अपराधी को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धाराओं के अंतर्गत जिलाबदर करने के आदेश जारी किए गये हैं।
जारी आदेश अनुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कन्याल ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर आदतन अपराधी नारायण चौरसिया पुत्र मातादीन उम्र 45 वर्ष निवासी रसीद कॉलोनी थाना कैंट को 01 वर्ष और राणा रजक पुत्र बृजमोहन रजक उम्र 26 वर्ष निवासी नई बस्ती बरबटपुरा कुशमौदा थाना कैंट जिला गुना को 06 माह के लिये गुना जिला एवं इससे लगी सीमावर्ती जिले शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल की सीमा से निष्कासन संबंधी आदेश पारित किये गये हैं।