Type Here to Get Search Results !

जनसुनवाई में 265 आवेदनों पर सुनवाई, राजस्व–पंचायत की संयुक्त व्यवस्था रही प्रभावी


जनसुनवाई में 265 आवेदनों पर सुनवाई, राजस्व–पंचायत की संयुक्त व्यवस्था रही प्रभावी
गुना 
 शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्वास्थ्य, नामांतरण सहित विभिन्न विषयों से संबंधित 265 आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व एवं पंचायत विभाग की संयुक्त व्यवस्था के चलते कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जनसुनवाई में राजस्व अधिकारियों एवं पंचायत विभाग की पूरी टीम को संयुक्त रूप से बैठाया गया, ताकि दोनों विभागों से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा सके। 
रेडक्रॉस सोसायटी से जरूरतमंद हितग्राहियों को आर्थिक सहायता
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरांत संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 03 जरूरतमंद हितग्राहियों को आर्थिक सहायता स्वीकृत का चेक प्रदान किए गए। कर्नेलगंज निवासी श्रीमती असिया बेगमा को अपने भवन की मरम्मत के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार कैंसर पीड़ित तहसील राघौगढ़ निवासी श्री गनपत सिंह तथा तहसील कुंभराज निवासी मुन्‍नालाल मीना को उपचार हेतु 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
 जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पाण्‍डेय, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री देवांशु शिवहरे सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.