Type Here to Get Search Results !

आरोन थाना पुलिस ने 03 वर्ष पुराने आर्म्स एक्ट के एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया

आरोन थाना पुलिस ने 03 वर्ष पुराने आर्म्स एक्ट के एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया



              गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, माननीय न्यायालयों से जारी वारंटों में फरार वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार और उनकी टीम द्वारा 03 वर्ष पुराने आर्म्स एक्ट के एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में आरोपी हल्के उर्फ अरविन्द कुशवाह निवासी ग्राम सहरोक थाना आरोन के विरुद्ध आरोन थाने में अप.क्र. 609/23 धारा 25(1बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय आरोन द्वारा न्यायालयीन प्रक,क्र. 365/23 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।  


               आरोन थाना पुलिस द्वारा वारंट तामीली के लगातार तलाश प्रयास किए जा रहे थे । जिसके क्रम में आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर आरोन थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी हल्के उर्फ अरविन्द पुत्र दिमान सिंह कुशवाह उम्र 30 साल निवासी ग्राम सहरोक थाना आरोन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।


               आरोन थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, सउनि राजेन्द्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक राजकुमार रघुवंशी एवं आरक्षक वृत्त कुमार यादव का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.