गुना
समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड स्त्रोधत कार्यालय में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च श्रेणी शिक्षक/माध्यमिक शिक्षक की सेवायें ली जाना है। इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी गुना से माध्यमिक शिक्षकों की सूची प्राप्त की गई, प्राप्त सूची पर दावे आपत्ति दिनांक 30 जुलाई 2026 तक बीआरसी स्तर पर प्राप्त किये गये थे। प्राप्त दावे आपत्ति का निराकरण हेतु कार्यालयीन समिति की बैठक दिनांक 01 अगस्त 2026 को किया जाकर दावे आपत्ति का निराकरण किया गया।
निराकरण एवं प्राप्त सूची हेतु जिला चयन समिति की बैठक दिनांक 05 अगस्त 2026 को की जा रही है इसके पश्चात खुली कांउसलिंग के माध्यम से पदों की पूर्ति की कार्यवाही की जाना है। कांउसलिंग की तिथि नियत होने पश्चात पृथक से सूचना जारी की जावेगी।