Type Here to Get Search Results !

जिला स्तरीय ‘पंच सम्मेलन’ का आयोजन 13 अगस्त को

 जिला स्तरीय ‘पंच सम्मेलन’ का आयोजन 13 अगस्त को


गुना 

विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) 2025 (VB-G RAM-G) दिनांक 01 जुलाई 2026 से प्रभावशील हो गया है। अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को अधिनियम के उद्देश्यों, प्रावधानों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए दिनांक 13 अगस्त 2026 को दोपहर 03 बजे शुभ-विदाई गार्डन, गायत्री मंदिर के सामने, गुना में जिला स्तरीय ‘पंच सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्य तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों से आग्रह है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) 2025 (VB-G RAM-G) अधिनियम के उद्देश्यों, प्रावधानों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया से परिचित हो सकेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.