Type Here to Get Search Results !

गुना जिले की समस्त एनसीसी इकाइयों ने सम्मिलित रूप से निकाली हर घर तिरंगा रैली

 गुना जिले की समस्त एनसीसी इकाइयों ने सम्मिलित रूप से निकाली हर घर तिरंगा रैली


गुना 

आज 35वीं वाहिनी एनसीसी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल विजय वीर सिंह धईया एवं एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल ए एन रेड्डी तथा उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बीके तिवारी की अनुमति से हर घर तिरंगा रेली निकली गयी।

रैली को रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी मोनिका जैन एवं पुलिस विभाग के अन्य के अधिकारी उपस्थित रहे1 रैली लाल परेड ग्राउंड से प्रारंभ होते हुए एसपी ऑफिस के सामने से कैंट चौराहे, सब्जी मंडी होते हुए पुनः लाल परेड ग्राउंड परिसर पर समाप्त हुई।

इस अवसर पर महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी कैप्टन श्री मनोज कुमार भिरोरिया,सेकंड अफसर संजय झा,सेकंड अफसर एल के शर्मा एवं सेकंड अफसर सुरेंद्र प्रजापति सहित एन सी सी के लगभग 300 कैडेट्स उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.