Type Here to Get Search Results !

बीनागंज-चांचौड़ा अनुसूचित जनजाति हॉस्टल में दिलाई तम्बाकू निषेध की शपथ, किया स्वास्थ्य परीक्षण

 बीनागंज-चांचौड़ा अनुसूचित जनजाति हॉस्टल में दिलाई तम्बाकू निषेध की शपथ, किया स्वास्थ्य परीक्षण

चांचौड़ा अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 50 छात्रों का किया स्वास्थ्य परीक्षण


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के निर्देशों के पालन में विकासखंड चांचौड़ा के विभिन्न छात्रावासों में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में डॉ. अमित जायसवाल, आरबीएसके चिकित्सक द्वारा छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और प्रत्येक सप्ताह आयरन की गोली खाने को कहा गया। साथ ही आयरन की गोली खाने के लाभ बताए गए। तम्बाकू और मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली हानियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

पूजा माली, काउंसलर (राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम) ने बढ़ती उम्र में होने वाले शारीरिक बदलाव, विभिन्न सावधानियों और स्वच्छता के बारे में बताया। प्रदीप सेन, व्हीबीडी तकनीकी पर्यवेक्षक द्वारा मौसमी बीमारियों एवं मच्छर जनित बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान तम्बाकू निषेध की शपथ भी दिलाई गई।

डॉ. सौम्या वाजपेयी, बीएमओ बीनागंज ने बताया कि छात्रावासी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार के साथ ही पर्सनल हाइजीन की जानकारी भी दी जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.