*जुए के विरूद्ध गुना पुलिस का सतत प्रहार*
राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा जुए के फड़ पर दविस देकर संगठित रूप से जुआ खेल रहे 13 जुआरियों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही
*खंडहर मकान में चल रहे जुए के फड़ से 47,910/- रुपये नगदी एवं ताश की गड्डी जप्त, 06 जुआरी गिरफ्तार, फरार 07 की तलाश जारी*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों तथा अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा जुए के एक संगठित गिरोह के विरुद्ध उल्लेखनीय कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 29 अगस्त 2026 की शाम राघौगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राघौगढ़ कस्बा स्थित एक खंडहर मकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और खंडहर मकान की घेराबंदी कर दबिश दी । पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे व्यक्तियों में भगदड़ मच गई । लेकिन इस बीच पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके से 06 जुआरियों को पकड़ लिया एवं 07 जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए । पकड़े गए जुआरियों ने पूछताछ में अपने नाम 1-आकाश पुत्र सुरेशचन्द्र वास्त्री उम्र 26 साल निवासी तहसील के पीछे राघौगढ़, 2-राजकुमार पुत्र राजू सैनी उम्र 26 साल निवासी रामनगर रोड़ राघौगढ़, 3-सोवरन पुत्र प्रेम बाल्मिकी उम्र 36 साल निवासी कबीरपुरा राघौगढ़, 4-कल्लू उर्फ तिलक कोरी पुत्र जगदीश कोरी उम्र 26 साल निवासी तहसील के पीछे रघौगढ़, 5-फैजान पुत्र फिरोज खान उम्र 25 साल निवासी बिलाल मस्जिद के पास राघौगढ़ एवं 6-आमिर शोहिल उर्फ बिट्ट पुत्र रियाज मोहम्मद उम्र 27 साल निवासी किला बायपास रोड़ राघौगढ़ के बताए तथा अपने फरार साथियों के नाम 1-शौरभ जैन, 2-अंकित शर्मा,3- दिनेश चश्मा निवासीगण गुना, 4-शम्भू बंजारा निवासी पंजेड़ा, 5-गंजी मीना निवासी मोईया, 6-चिन्टू सोनी निवासी राघौगढ़ एवं 7-नरेश मीना निवासी मोईया के बताए गए ।
आरोपियों से पृथक-पृथक पूछताछ में उनके द्वारा फरार आरोपियों के साथ संगठित रूप से जुआ खेलने की जानकारी सामने आई । पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए 47,910/- रुपये नगद एवं ताश की एक गड्डी जप्त की गई । इस मामले में जुए के इस संगठित गिरोह के कुल 13 सदस्यों के विरुद्ध राघौगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 236/26, धारा 13 जुआ एक्ट एवं 112(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है । साथ ही मौके से फरार 07 आरोपियों की तलाश एवं पतारसी के प्रयास लगातार जारी हैं ।
जुए के विरूद्ध राघौगढ़ थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, उपनिरीक्षक हेमेन्द्र सिंह राजपूत, सउनि सीताराम धुर्वे, आरक्षक बलभद्र चौहान, आरक्षक अमित जाट, आरक्षक मनोज कुशवाह, आरक्षक कपिल ओझा, आरक्षक जितेन्द्र मीना, आरक्षक नंदकिशोर बाथम, आरक्षक धर्मेंद्र रावत एवं आरक्षक अनुज रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।
गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निर्णायक कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी । कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एवं समाज में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा ।
