Type Here to Get Search Results !

युवक-युवति के साथ लूट एवं दुष्कर्म के प्रयास के जघन्य एवं सनसनीखेज घटनाक्रम का मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश

युवक-युवति के साथ लूट एवं दुष्कर्म के प्रयास के जघन्य एवं सनसनीखेज घटनाक्रम का मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश



*दुष्कर्म के प्रयास एवं लूटकांड में संलिप्त पांच आरोपी गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार सक्रिय*


*गुना पुलिस के टीमवर्क, रणनीतिक, सुनियोजित एवं साहसिक कार्यवाही से मिली बड़ी सफलता, लूटा गया सामान बरामद*


*गुना पुलिस का महिला सुरक्षा के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' नीति का प्रभावी उदाहरण*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल, संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीती अपनाते हुए सतत, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के सतत पर्यवेक्षण में गुना पुलिस द्वारा एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए धरनावदा थानांतर्गत घटित युवक-युवति के साथ लूट एवं दुष्कर्म के प्रयास के जघन्य और सनसनीखेज वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया गया है । घटना में संलिप्त सात आरोपियों में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एवं शेष दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार सक्रिय हैं ।


               दिनांक 30 जुलाई 2026 की रात्रि में एक युवक एवं युवती मंदिर से दर्शन कर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे । इसी दौरान हाईवे पर गादेर गांव के पहले रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप कुछ बदमाशों ने उन्हें रोककर दोनों को जबरन सड़क किनारे जंगल में ले गए । वहां आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और दोनों के साथ मारपीट की, मोबाइल फोन, पर्स एवं अन्य सामान लूट लिया तथा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया । घटना को देखकर एक राहगीर द्वारा इसकी सूचना पास की पैट्रोलिंग पर मौजूद डायल 112 को दी गई, जिसके चलते डायल 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई, जिससे आरोपी वहां से फरार हो गये और युवति के साथ गलत होने की घटना टल गई । इस घटना की रिपोर्ट पर से धरनावदा थाने में तत्काल अप.क्र. 159/26 धारा 115(2), 70(1),127(1), 310(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की पहचान एवं तलाश हेतु सक्रिय की गईं । साथ ही प्रकरण की जांच हेतु तत्काल एक एसआईटी गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए और इसकी स्वयं लगातार मॉनीटरिंग की गई । पुलिस टीमों द्वारा तत्काल जंगल क्षेत्र एवं संभावित ठिकानों पर व्यापक सर्च अभियान चलाया गया । साथ ही तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान के सघन प्रयास किए गए । पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं सतत फील्ड ऑपरेशन के माध्यम से शीघ्र ही आरोपियों की पहचान सुनिश्चत कर ली गई एवं जिनकी गिरफ्तारी हेतु जंगल क्षेत्र, उनके गांव, रिस्तेदारी आदि में योजनाबद्ध तरीके से लगातर दविशें दी गईं । जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस दल ने तत्परता, अदम्य साहस का परिचय देते हुए कठिन परिस्थितियों में 05 आरोपियों 1. बबलू पुत्र हीरालाल बंजारा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बोरखेडा थाना धरनावदा, 2. छोटू पुत्र मांगीलाल बंजारा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम खजरा थाना ऱाघौगढ, 3. सरदार पुत्र कर्मा उर्फ करम सिंह बंजारा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम विन्याकी थाना राघौगढ, 4. महेन्द्र पुत्र गब्बा बंजारा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बोरखेडा थाना धरनावदा एवं 5. दिनेश पुत्र गब्बा बंजारा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बोरखेडा थाना धरनावदा को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । जिनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन, पर्स एवं अन्य सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई । घटना में कुल 07 आरोपियों की संलिप्ता पाई गई है, जिनमें से 05 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं एवं शेष फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं ।


               पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है । ऐसे जघन्य अपराधों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत प्रत्येक आरोपी के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है ।


               गुना पुलिस की इस तत्पर एवं सफल कार्यवाही में एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्व में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है :—


*थाना केंट :* थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक रामनिवास शर्मा ।


*थाना धरनावदा :* थाना प्रभारी उपिनरीक्षक रूहिल शर्मा, उपनिरीक्षक अंजना चंदेल, प्रधान आरक्षक योगेश धाकड़, आरक्षक रघुकुल मिश्रा, आरक्षक धर्मेंद्र धाकड़, आरक्षक सतेंद्र गुर्जर, आरक्षक ऋषिकेश शर्मा ।


*थाना राघौगढ़ :* थाना प्रभारी  निरीक्षक अजय जाट, उपनिरीक्षक रसना राजावत, आरक्षक धीरेन्द्र गुर्जर, आरक्षक अमित जाट


*साईबर सेल :* उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक कुलदीप यादव, कुलदीप भदौरिया, भूपेन्द्र खटीक, आरक्षक अभय रघुवंशी ।


*पुलिस लाईन :* निरीक्षक रितुराज सिंह कुशवाह, निरीक्षक अमित अग्रवाल, प्रधान आरक्षक अजेन्द्रपाल, प्रधान आरक्षक हरीश राजपूत, आरक्षक मोहर सिंह किरार ।


*थाना कोतवाली :* आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी


*थाना फतेहगढ़ :* थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी एवं अनकी टीम ।


*थाना आरोन :* प्रधान आरक्षक इरशाद खांन, प्रधान आरक्षक प्रताप मौर्य ।


*थाना बजरंगगढ़ :* प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण धाकड़ ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.