मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले के 30,512 हितग्राहियों के खातों में पेंशन राशि की अंतरित
गुना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मंगलवार को भोपाल से पीएम उज्ज्वला योजना लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 22 लाख बहनों को दो माह की ₹99 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि तथा समग्र पेंशन योजना अंतर्गत 35 लाख हितग्राहियों को ₹211.53 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में देखा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत गुना जिले के 30,512 हितग्राहियों के खातों में 1,83,07,200/- रुपये (एक करोड़ तेरासी लाख सात हजार दो सौ) की राशि भी अंतरित की। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल सहित संबंधित अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित थे.
मंत्रालय में हुए कार्यक्रम को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
