Type Here to Get Search Results !

राघौगढ़ थाना पुलिस की जुए के फड़ पर दविश, पांच जुआरियों पर कार्यवाही, 5300 रुपये नगदी व तास की गड्डी जप्त

 *अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध गुना थाना पुलिस का सतत प्रहार*


राघौगढ़ थाना पुलिस की जुए के फड़ पर दविश, पांच जुआरियों पर कार्यवाही, 5300 रुपये नगदी व तास की गड्डी जप्त



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य विविध अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी और सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा जुए के विरुद्ध उल्लेखनीय कार्यवाही करते हुए रंगबाड़ी तालाब रोड़ पर संचालित जुए के फड़ पर दविश देकर जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है ।


               गौरतलब है कि गत दिनांक 24 अगस्त 2026 की रात में राघौगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रंगवाड़ी तालाब रोड़ पर कुछ लोग ताश पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । जुए की सूचना को गंभीरता से लेते हुए जुआरियों की धरपकड़ एवं कार्यवाही हेतु राघौगढ़ थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम रवाना की गई । पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए गए स्थान की घेराबंदी की, वहां 4-5 व्यक्ति फड़ जमाकर ताश के पत्तों से मांग पत्ती का खेल खेलते हुए रुपये की हार-जीत के दांव लगाते मिले । पुलिस को देखकर जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई और जो अंधेरे का लाभ उठाकर भागने का प्रयास करने लगे । पुलिस ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए वमुश्किल दो जुआरियों को मौके से पकड़ लिया, जबकि तीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए । पकड़े हुये जुआरियों ने पूछताछ में अपने नाम 1-सोबरन पुत्र प्रेम वाल्मीक उम्र 42 साल निवासी राघौगढ़ एवं 2-विनोद पुत्र फूलसिंह प्रजापति उम्र 35 साल निवासी बरबटपुरा राघौगढ जिला गुना के बताए । वहीं फरार हुए अपने तीनों साथियों के नाम 1-गंगाराम उर्फ तोता, 2-विनोद सैनी एवं 3-ओमप्रकाश बताए । पुलिस ने मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए 5,300/- रुपये नगद एवं ताश की एक गड्डी जप्त की जाकर जुआ खेल रहे सभी 05 आरोपियों के विरुद्ध राघौगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 234/26 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई । फरार आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ।


               जुए के विरूद्ध राघौगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, सउनि सीताराम धुर्वे, आरक्षक अमित जाट, आरक्षक धर्मेंद्र रावत एवं आरक्षक नंदकिशोर बाथम की सराहनीय भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निर्णायक कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी । कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एवं समाज में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.