Type Here to Get Search Results !

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रक्षा बंधन त्यौहार के दृष्टिगत भरे मावा एवं मिठाईयों के सैंपल्स

 खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रक्षा बंधन त्यौहार के दृष्टिगत भरे मावा एवं मिठाईयों के सैंपल्स



गुना 


          कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थो की जांच कार्यवाही सतत रूप से जारी है। इसी क्रम में आज रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा तहसीलदार कुंभराज सुश्री रेणु कांसलीवाल के निर्देशन में कुंभराज में होटल, रेस्टोरेंट एवं मिठाई दुकानों की जांच कर खाद्य सामग्री के सैंपल्स लिये। जैन मिष्‍ठान भंडार, राजीव गांधी चौक कुंभराज से मावा, गुलाब जामुन, पशु चिकित्‍सालय के पास कुंभराज स्थित जैन रेस्‍टोरेंट से बर्फी, अग्रवाल रेस्‍टोरेंट सदर बाजार कुंभराज से मावा एवं मावा पेड़ा, जोधपुर मिष्‍ठान भंडार कुंभराज से बेसन लड्डू एवं मिल्‍क के सेंपल जांच हेतु संग्रहित किये। कलेक्टर के निर्देशानुसार त्यौहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की निरन्तर जांच एवं सैंपलिंग कार्यवाही जारी रहेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.