राघोगढ़- सावन के पवित्र माह में हरियाली अमावस्या के अवसर पर होली वाला चौक कोरी मोहल्ला वार्ड नंबर 9 में बाबा नर्वदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया।जो कि तीन दिवस का रहा। जिसमें 10 तारीख को कलश यात्रा एवं बाबा का नगर भ्रमण किया है।11तारीख को अन ,फूल,फल में वास कराया गया। 12 तारीख को नर्वदेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया। एवं हवन शांति कर पूर्ण आहुति दी गई।आचार्य पवन जी शर्मा ने यजमान प्रमोद जी शिक्षक के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।सभी भक्तजनों ने बाबा के दर्शन किए और तन मन धन से सहयोग किया समाज द्वारा भंडारा आयोजित किया गया सभी भक्तजनों ने प्रसादी ग्रहण की उक्त कार्यक्रम में दीपक बुनकर ,ओमी बुनकर, संजू बुनकर, प्रमोद बुनकर,ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
