*जुआरियों पर गुना पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
गुना कोतवाली पुलिस ने जुए के फड़ पर दविश देकर 10 जुआरी दवोचे, 19,600/-रूपये नगदी एवं ताश की गड्डी जप्त
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध व अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए ताश के पत्तों से रुपए-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को दबोचकर उनके कब्जे से 19,600/-रूपये नगदी एवं ताश की गड्डी जप्त की गई है ।
दिनांक 14 अगस्त 2026 की रात्रि में गुना कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हनुमंता मंदिर के पास गोयल की वाड़ी में कुछ लोग ताश पत्तों से रुपए-पैसों के दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । थाना क्षेत्र में जुए की सूचना को गंभीरता से लेते हुए गुना कोतवाली से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई । पुलिस टीम ने जुआरियों को भागने का कोई अवसर दिए बिना मौके पर जुआ खेल रहे सभी 10 जुआरियों को पकड़ लिया गया । पूछताछ में उनके द्वारा अपने नाम 1-श्याम पाल पुत्र भैयालाल पाल उम्र 24 वर्ष निवासी तलैया मोहल्ला गुना, 2-मेहराज पुत्र रियाज खान उम्र 32 वर्ष निवासी तलैया मोहल्ला गुना, 3-विनोद पुत्र सीताराम पटवा उम्र 40 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला गुना, 4-योगेश पुत्र महेश गोस्वामी उम्र 35 वर्ष निवासी हनुमंता मंदिर के सामने गुना, 5-नीलेश पुत्र व्रजेश परिहार उम्र 30 वर्ष निवासी बूढ़े वालाजी गुना, 6-दीपक पुत्र अमरू रजक उम्र 25 वर्ष निवासी पुरानी छावनी गुना, 7-मोहन पुत्र लक्ष्मण रजक उम्र 30 वर्ष निवासी सकतपुर रोड गुना, 8-जितेन्द्र पुत्र मांगीलाल प्रजापति उम्र 35 वर्ष निवासी बूढ़े वालाजी गुना, 9-दीपक पुत्र नवल रजक उम्र 30 वर्ष निवासी पुरानी छावनी गुना एवं 10-रिंकू पुत्र गोपाल नामदेव उम्र 32 वर्ष निवासी नई सड़क गुना के बताए । इस दौरान पुलिस द्वारा मौके की कार्यवाही एवं तलाशी के दौरान जुए की कुल 19,600/- नगद राशि एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेल रहे सभी 10 आरोपियों के विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 471/26 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक रमेश गुर्जर, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, आरक्षक विनय जाट, आरक्षक अजय सिकरवार एवं आरक्षक अंकित लोधी की विशेष भूमिका रही है ।
गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थों सहित अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाहियां की जा रही हैं । जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । ऐसे तत्वों के विरुद्ध गुना पुलिस की सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।
